फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ban imposed on the operation of the stone crusher plant in

Rishikesh News: बिजनी में स्टोन क्रशर प्लांट के संचालन पर लगी रोक

Sun, 04 Oct 2026 11:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 04 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on the operation of the stone crusher plant in
मोहनचट्टी घट्टूगाड क्षेत्र में बेलगाम दौड़ रहे उप खनिज से भरे ओवरलोड डंपरों की जांच के लिए बिजनी स्थित स्टोन क्रशर का संचालन 15 दिन तक बंद रहेगा। सात दिन में सड़क पर बैठे तीन गोवंश को कुचलने की घटना के बाद खनन विभाग स्टोन क्रशर में लगे सीसीटीवी कैमरों में ओवरलोड डंपरों की जांच करेगा। अमर उजाला में बुधवार 30 सितंबर को इस खबर को प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

करीब एक महीने से बिजनी स्थित स्टोन क्रशर से ऋषिकेश, हरिद्वार और पर्वतीय क्षेत्रों तक उप खनिज से भरे ओवरलोड डंपर पहुंच रहे थे। यह डंपर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक संचालित हो रहे थे। इन डंपरों से कुचलकर एक सप्ताह में तीन गोवंश की मौत हो गई थी। ओवरलोड डंपराें के संचालित होने और गोवंश को लगातार कुचलने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। उप खनिज से भरे हुए
विज्ञापन


ओवरलोड डंपरों का संचालन रोकने के लिए जिला खनन अधिकारी से शिकायत की थी।
शिकायत के बाद खनन विभाग की ओर से बिजनी स्थित स्टोन क्रशर पर 15 दिन के लिए रोक लगा दी गई है।

शनिवार से शाम से विभाग की ओर से किसी प्रकार की उप खनिज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
खनन विभाग की ओर से इन दिनों में क्रशर से जाने वाले ओवरलोड डंपरों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली जाएगी। इससे पहले अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन विभाग कोटद्वार हरकत में आया था। ओवरलोड 9 डंपरों के दो-दो हजार के चालान काटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
बिजनी स्थित स्टोन क्रशर प्लांट के संचालन पर रोक लगाई गई है। जांच के लिए क्रशर प्लांट के 15 दिनों के सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- अनिल मुयाल, जिला खान अधिकारी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed