{"_id":"6ac297ae9e2fa3ace50dc808","slug":"major-setback-for-congress-former-minister-of-state-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1082559-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्य मंत्री रमेश चंद्र उनियाल ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्य मंत्री रमेश चंद्र उनियाल ने दिया इस्तीफा
Sun, 04 Oct 2026 11:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जाधारी रमेश चंद्र उनियाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह 40 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे।
मुनिकीरेती स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में रमेश उनियाल ने बताया कि कुछ समय से उन्हें महसूस हो रहा था कि संगठन के भीतर संवाद और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष के प्रति व्यक्तिगत मतभेद के कारण नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक और जनसेवा की प्राथमिकताओं के आधार पर लिया गया है। उनियाल ने कहा कि वह 1985 से 1987 तक युवा कांग्रेस मुनिकीरेती इकाई के अध्यक्ष, 1989 से 1992 तक सेवादल के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 1995 से 2000 तक प्रदेश संगठन मंत्री कांग्रेस सेवादल उत्तर प्रदेश, कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड में प्रदेश संगठक और फरवरी 2014 से मार्च 2016 तक उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) उच्च शिक्षा उत्तराखंड सरकार रहे। कई वर्षों तक निदेशक जिला सहकारी बैंक हल्द्वानी और उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के रूप में भी सेवाएं दीं।
-- -- -