{"_id":"67824f2f1629f5cfaa0d0daa","slug":"the-shopkeeper-sat-on-the-tower-for-five-hours-with-a-petrol-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-591362-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पेट्रोल की बोतल लेकर पांच घंटे तक टावर पर बैठा रहा दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पेट्रोल की बोतल लेकर पांच घंटे तक टावर पर बैठा रहा दुकानदार
विज्ञापन
पंचर की दुकान बंद होने से व्यथित एक व्यक्ति एनडीएस स्कूल के समीप पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसे देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। काफी संख्या में लोग टावर के नीचे जुट गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद काफी समझाने पर दुकानदार नीचे उतरा। दुकानदार अपनी दुकान फिर से शुरू कराने की मांग कर रहा था।
शुक्रवार की सुबह हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर खोखे में पंचर की दुकान संचालित करने वाला एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह देखकर वहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स और अग्निशमन की टीम पहुंची। लाख समझाने के बावजूद दुकानदार पांच घंटे तक टावर से नीचे नहीं उतरा।
दरअसल, जिस पेट्रोल पंप के बाहर उसकी पंचर बनाने की दुकान थी, वह पेट्रोल पंप बिका चुका है। पंप खरीदने वाले व्यक्ति ने पंप के सामने दीवार खड़ी कर अपनी भूमि को कब्जे में ले लिया है, जिसके चलते पंचर की दुकान बंद है। दुकान फिर से शुरू करने की मांग को लेकर दुकानदार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसकी पहचान दिल्ली प्लॉट खदरी श्यामपुर स्थित अनूप थपलियाल के रूप में से हुई है।
विज्ञापन
अनूप का कहना है कि जब तक भूमि खरीदने वाला व्यक्ति उसे दुकान देने का आश्वासन नहीं देता, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर दुकानदार को नीचे उतारा।
सीओ संदीप सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम अनूप थपलियाल है, जिसकी पंचर की दुकान थी, दुकान बंद होने के कारण वह मोबाइल टावर पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा हुआ है। करीब पांच घंटे तक टावर पर चढ़कर बैठे व्यक्ति को अपराह्न करीब दो बजे सही सलामत नीचे उतार लिया गया।
-- -
संसाधनों की कमी के कारण हुई परेशानी
संसाधनों की कमी के कारण पुलिस व अग्निशमन कर्मचारियों को ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में परेशानी हुई। पुलिस टीम, अग्निशमन या एसडीआरएफ के पास किसी तरह का जाल होता तो पानी का प्रेशर मारकर व्यक्ति को नीचे उतारा जा सकता था।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ