फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The shop collapsed after colliding with the truck

ट्रक की टक्कर से भरभरा कर गिरी दुकान

Sat, 10 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The shop collapsed after colliding with the truck
ऋषिकेश। हीरालाल मार्ग पर स्थित तिराहे पर पुराने बस अड्डे के नजदीक एक ट्रक की टक्कर से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कोई दुकान के अंदर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे एक डंपर हीरालाल मार्ग से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रक की टक्कर लगने से कोने की बिजली की दुकान की दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। इससे दुकान के अंदर सामान बिखर गया। दुकान पर ट्रक की टक्कर लगने बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों से अपने आप को घिरता देख ट्रक चालक ने मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। डंपर को हीरालाल मार्ग पर खड़ा कर दिया है। इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन होने से पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नौ जून 2018 को भी हीरालाल मार्ग में एक बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों में टक्कर मार दी थी, उस समय हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, कई घायल हो गए थे। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्रक के दस्तावेज और ड्राइवर लाइसेंस मौके से बरामद हुए थे। ट्रक मालिक को ड्राइवर सहित पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed