{"_id":"583c8c2e4f1c1b9345de5a2b","slug":"the-project-aims-to-create-by-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 तक परियोजना तैयार करने का लक्ष्य तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 तक परियोजना तैयार करने का लक्ष्य तय
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
electricity project
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियों में एक ओर कड़ी जोड़ी है। टीएचडीसी गुजरात के द्वारिका जिले के कंडोर्ना में 63 मेगावाट क्षमता की विंड पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करने जा रही है। अमेरिका की सुजलॉन इनर्जी लिमिटेड कंपनी की मदद से इस योजना का निर्माण करने के लिए अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन
2017 तक परियोजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रारंभ के 10 वर्षों में इस परियोजना पर कुल 491.7 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (कॉरपोरेट संचार) कपलि देव प्रसाद दुबे ने यह जानकारी दी है।
बताया कि टीएचडीसी के द्वारा विंड पावर के क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। गुजरात के पाटन जिले में टीएचडीसी द्वारा पहले से ही 50 मेेगावाट क्षमता के विंड पावर प्रोजेक्ट को कमीशन करके विद्युत उत्पादन किया जा चुका है। नए विंड पावर प्रोजेक्ट की कमीशनिंग होने के उपरांत टीएचडीसी की विद्युत उत्पादन की क्षमता 1513 मेगावाट हो जाएगी।
विज्ञापन
टिहरी और कोटेश्वर जल विद्युत परियोजनाओं तथा गुजरात के पाटन में पवन ऊर्जा की कमीशनिंग के उपरांत टीएचडीसी द्वारा 1450 मेगावाट क्षमता के विद्युत का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन