फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The problems of villagers increased in Dudhli Mothrovala

रोजाना 250 लोग बना रहे टोल प्लाजा के लिए मासिक पास

Mon, 22 Feb 2021 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
The problems of villagers increased in Dudhli Mothrovala
दूधली बाईपास मार्ग पर लच्छीवाला टोल बैरियर के कारण बढ़ने लगी वाहनों की संख्या। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाजा से वाहनों की आवाजाही के लिए शुल्क शुरू होने से बाईपास मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय वाहनों के अलावा दूसरे क्षेत्रों से आने वाले निजी और व्यावसायिक वाहन भी बाईपास मार्ग का इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन

देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा बनाकर 18 फरवरी से शुल्क वसूलना शुरू हो गया है। ऐसे में शुल्क बचाने के लिए कई वाहन चालक रोजाना बाईपास मार्गों से आवाजाही कर रहे हैं। इन बाईपास मार्गों पर रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर लोग दूधली मोथरोवाला बाईपास से दून पहुंच रहे हैं। इस बाईपास मार्ग पर सतीवाला, माधोवाला, झंडौद, सिमलास ग्रांट, नांगल ज्वालापुर, नांगल बुंलदावाला, दूधली समेत कई ग्रामीण इलाके पड़ते हैं। कई जगहों पर सड़क अपेक्षाकृत संकरी दुर्घटना की संभावनाएं हैं। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि लच्छीवाला टोल शुरू होने से स्कूली बच्चों से लेकर किसानों को परेशानियां हो रही है। वहीं, दूसरी ओर वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों का संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन

भोगपुर-थानों मार्ग पर भी बढ़ा वाहनों का दबाव
ऋषिकेश। देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा शुरू होने के बाद भोगपुर-थानों-दून मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। थानों से पहले इस मार्ग तक पहुंचने के लिए कई लिंक मार्ग है। जिसमें वीरपुर, बडकोट, भोगपुर होते हुए थानों पहुंचा जा सकता है। इसी तरह रानीपोखरी चौक से होते हुए भोगपुर होते हुए थानों के लिए लिंक मार्ग है। जबकि जौलीग्रांट और भानियावाला से भी लिंक सड़कें थानों मार्ग पर मिलती हैं। ऐसे इन सभी लिंक मार्गों से वाहन थानों-दून मार्ग पर पहुंच रहे हैं। इन मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पास बनाने की व्यवस्था की कर रहे लोग मांग
डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की व्यवस्था होने पर प्रतिदिन 250 लोग पास बनवा रहे हैं। स्थानीय लोग सुविधा देने के लिए ऑनलाइन पास बनाने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।
टोल प्लाजा के बीस किमी के दायरे में आने वाले लोगों को 275 रुपये का मासिक पास दिया जा रहा है। जिसको बनाने के लिए प्रतिदिन 250 से अधिक लोग टोल प्लाजा पर आ रहे है। मासिक पास बनाने के लिए लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं। आज के दिन बनाए गऐ मासिक पास के लिए 28 फरवरी तक वैधता रखी जा रही है। सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बैलवाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को अवगत कराया जा रहा है।
निर्माण कार्य से आवाजाही में दिक्कत
डोईवाला। लच्छीवाला फ्लाईओवर पर डोईवाला से देहरादून की ओर जाने वाले भाग में निर्माण कार्य के चलते डोईवाला आने जाने वाला सारा ट्रैफिक पुराने रेलवे पुल के नीचे से आवाजाही कर रहा है। इससे टोल प्लाजा से डोईवाला की ओर आने वाला यातायात करीब ढ़ाई सौ मीटर तक एक लेन में आवाजाही हो रही है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। स्थानीय लोग जल्द मार्ग को बनाकर यातायात सुचारू करने की मांग कर रहे है।

व्यावसायिक वाहन चालको में रोष
डोईवाला। टोल प्लाजा के विरोध में सोमवार आज देहरादून डोईवाला जौलीग्रांट बस एसोसिएशन अपने वाहनों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने निर्णय लिया है कि बस चालक अपनी बसों को लच्छीवाला टोल प्लाजा में खड़ा कर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी ने बताया कि सुबह सात बजे से अपने वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed