फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The post of science teachers is lying vacant in Inter

Rishikesh News: इंटर कॉलेज किमसार के विज्ञान विषयों के शिक्षकों का टोटा

Thu, 15 Feb 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The post of science teachers is lying vacant in Inter
Iगणित, रसायन, जीव विज्ञान और भौतिक के साथ-साथ अंग्रेजी के शिक्षक का पद रिक्त
विज्ञापन

I

Iअभिभावकों की ओर से विद्यालय में की जा रही है शिक्षकों की अस्थाई व्यवस्थाI



इंटर कॉलेज किमसार में 12 वर्षों से विज्ञान के शिक्षकों का पद रिक्त चल रहा है। बोर्ड परीक्षा के समय में छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों की ओर से विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।



वर्ष 1964 में अशासकीय विद्यालय इंटर कॉलेज किमसार का संचालन हुआ था। वर्तमान में इस विद्यालय में करीब 138 छात्र संख्या है। विद्यालय में शिक्षकों के 10 पद हैं। लेकिन वर्तमान में यहां केवल तीन शिक्षक हैं। पांच शिक्षकों को यहां व्यवस्था पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2013 में इस विद्यालय में विज्ञान वर्ग को मान्यता दी गई थी। लेकिन विद्यालय में विज्ञान वर्ग के अध्यापक रखने की मान्यता नहीं दी। विद्यालय में डांडा मंडल क्षेत्र के करीब 25 गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। वर्तमान में इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय में 19 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पांच शिक्षकों को विद्यालय में व्यवस्था पर रखा गया है। शिक्षकों के वेतन के लिए हर महीने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से 250 से 350 रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक रवि रावत, अर्जुन रावत, संजय बडोला, सतेंद्र नेगी, सुबोध नेगी, दीपक नेगी, मनोज कुकरेती, सुनील अमोली ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है। विद्यालय में लंबे समय से शिक्षक नहीं हैं। जिसके चलते लगातार विद्यालय से छात्र संख्या घट रही है। अशासकीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कई बार शासन और प्रशासन स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।








Iइन विषयों के पद चल रहे हैं खालीI

विद्यालय में गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का पद रिक्त चल रहा है।


I
I

Iकक्षा 11 और 1 के छात्र-छात्राओं को इतिहास राजनीतिक विज्ञान के साथ ही कक्षा 9 और 10 के छात्रों को सामाजिक विज्ञान पढ़ाता हूं। विद्यालय में खाली पद भरने का अधिकार प्रबंधन समिति को है। जिसमे प्रबंधक मुख्य होता है। जिसमें अनुमति शासन से मिलनी है। उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया पर 2021 से रोक लगी है। शासन स्तर पर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। - धर्मवीर पासी, प्रधानाचार्यI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed