फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The pile of filth on the roadside in Diuli market is

Rishikesh News: दिउली बाजार बना कूड़ा डंपिंग जोन, दुर्गंध से लोग परेशान

Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The pile of filth on the roadside in Diuli market is
Iस्थानीय लोग और व्यापारी नाक बंद कर आवाजाही करने को हो रहे मजबूर
विज्ञापन

I

I
I

Iजिला पंचायत के प्रति लोगों में आक्रोशI

दिउली बाजार में सड़क किनारे गंदगी का ढेर जिला पंचायत का मुंह चिढ़ा रहा है। कूड़ा डंपिंग जोन बनने से स्थानीय व्यापारी, राहगीर और यात्री दुर्गंध से परेशान हैं। राहगीर यहां से गुजरते समय नाक मुंह पर रुमाल रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। जिला पंचायत की ओर से कूड़ा उठाने उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।

पौड़ी डीएम कैंप कार्यालय से महज 25 किमी दूर दिउली का बाजार है। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण बाजार से रोजमर्रा के सामान की खरीदारी करते हैं। इसी रूट पर विद्यालय, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र आदि हैं। गंदगी के कारण इन्हें परेशानी झेलनी पड़ता है। पंचायती राज विभाग पौड़ी की ओर से यहां पर खानापूर्ति के लिए कूड़ादान लगाया है, जो शोपीस बना है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वच्छता का कार्य सिर्फ कागजों में है। धरातल पर जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। दिउली बाजार में जिला पंचायत की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। पर्वतीय रूटों पर आवागमन करने वाले यात्री गंदगी के चलते बाजार में चाय-पानी के लिए रुकना तक पसंद नहीं करते हैं। क्षेत्र की सफाई के लिए कई बार जिला पंचायत के उच्चाधिकारियों से गुहार लगा दी है। समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iखुले में कूड़ा डालने पर जुर्माने का प्रावधान है। भविष्य में यदि कोई वहां पर दोबारा गंदगी फैलाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश रावत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत यमकेश्वरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed