फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The people of Dhalwala opposed the smart meter

Rishikesh News: ढालवाला के लोगों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध

Tue, 27 May 2025 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
The people of Dhalwala opposed the smart meter
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम उपखंड कार्यालय मुनि की रेती के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती नीलम बिजल्वाण ने कहा कि नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्वाति पोखरियाल ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी भवन स्वामियों को पांच हजार रुपये जुर्माने का भय दिखा रहे हैं। कहा कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाए गए हैं उन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद निशा नेगी, लक्ष्मण भंडारी, अरविंद नेगी, अजय रमोला, विजयपाल पुंडीर, राजेंद्र सिंह कंडारी, बलवीर सिंह रावत, विनीतार, मधु बिजल्वाण, भगवान भंडारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed