{"_id":"58e699b04f1c1bf5465b8606","slug":"the-patient-leapt-from-the-third-floor-of-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर दून में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक नशे का आदी होने के कारण मानसिक विक्षिप्त है। वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक रुषाफार्म, श्यामपुर निवासी विशंभर (30) पुत्र मंगल सिंह को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार तड़के वह अजीबो गरीब हरकतें करने लगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह उसे संभाला और बिस्तर पर लेटा दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वह बिस्तर से उठकर अस्पताल के तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और खिड़की का कांच तोड़कर नीचे छलांग लगा दी। धमाके की आवाज सुनकर स्वास्थ्य कर्मी दौड़े और उसे इमरजेंसी कक्ष में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन