{"_id":"587931d64f1c1b1729bac575","slug":"the-other-student-bodies-immersed-in-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे दूसरे छात्र का भी शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे दूसरे छात्र का भी शव बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
बैराज पर गंगातट किनारे मुंबई के युवक का शव निकालते एसडीआरएफ के जवान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबे मुंबई के छात्र का शव 11 दिन बाद पुलिस ने बैराज से बरामद कर लिया है। परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें, दो जनवरी 2017 को मुंबई से छात्रों का दल ऋषिकेश घूमने पहुंचा था। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नीम बीच नामक स्थान पर गंगा में नहाते समय दल के दो छात्र गंगा के तेज बहाव में बह गए थे।
विज्ञापन
छात्रों की तलाश में जुटे एनडीआरएफ और जल पुलिस ने कुछ दिन पहले छात्र करन जाधव पुत्र सूर्यकांत जाधव का शव त्रिवेणीघाट से बरामद किया था। एनडीआरएफ और जल पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बैराज से एक शव बरामद किया। इसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान विनय सेठी (20 )पुत्र विजय सेठी निवासी मुंबई के रूप में की।
विज्ञापन