फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The monkeys injured the brother and sister

बंदरों ने भाई-बहन को किया लहूलुहान

Fri, 14 Apr 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायवाला।
अमर उजाला ब्यूरो/रायवाला। Updated Fri, 14 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
The monkeys injured the brother and sister
बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

हरिपुरकलां स्थित मोतीचूर बस्ती में बृहस्पतिवार की शाम आंगन में खेल रहे नन्हे-मुन्नों  भाई-बहन पर बंदरों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों ने बच्चों को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। 

विज्ञापन



हरिपुरकलां निवासी राकेश कुकरेती की आठ वर्षीय बेटी अनुष्का और तीन वर्षीय बेटा अंश बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान बंदरों ने बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर घर के भीतर से परिजन और आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन



बच्चों को बंदरों से घिरा देख परिजनों और लोगों ने लाठी डंडों की मदद से बंदरों को भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। ग्राम संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहनलाल कुकरेती ने बताया कि वन विभाग और पार्क प्रशासन से काफी समय से बंदरों से निजात की गुहार लगाई जा रही है, लेकिल विभाग अनदेखी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed