{"_id":"56f82c774f1c1b4b42f1537b","slug":"the-monkey-live-in-the-haram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने ग्रामीणों का जीना हराम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने ग्रामीणों का जीना हराम किया
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
monkey
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर क्षेत्र में आए दिन बंदर राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। बंदरों के आतंक से त्रस्त श्यामपुर के ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि श्यामपुर, गुमानीवाला, आईडीपीएल आदि क्षेत्रों में बंदरों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। उत्पादी बंदर वन विभाग के काबू से बाहर हो गए हैं। बंदर किसानों की फसल को चौपट करने के साथ ही आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। बताया गया कि अभी तक दर्जनों लोगों को बंदर काट चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी दी कि इस मामले में अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों को बंदर आए दिन निशाना बना रहे हैं। जिससे स्कूली बच्चे खौफ में हैं। बंदरों से रेबीज फैलने का भी खतरा बना हुआ है। वन विभाग से मांग की गई कि इस मामले को विभाग शासन स्तर पर उठाए। ज्ञापन में विपिन कुमार, मनोज सिंह, अनिल, रामप्यारी, लक्ष्मी देवी, विकास सिंह, राजेश रौतेला आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन