फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Special Marriage Act Gagandeep and Kiranpreet married under the Special Marriage Act Rishikesh Uttarakhand

एक-दूजे का थामा हाथ: विशेष विवाह अधिनियम के तहत की गगनदीप और किरनप्रीत ने शादी, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

Sat, 19 Aug 2023 01:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 19 Aug 2023 01:18 PM IST
सार

पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के गगनदीप सिंह सैनी और शेरगढ़ डोईवाला की किरनप्रीत कौर का विवाह तहसील में विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ। गगनदीप कनाडा में नौकरी करते हैं। कुछ समय के लिए वह भारत आए हैं।

विज्ञापन
Special Marriage Act Gagandeep and Kiranpreet married under the Special Marriage Act Rishikesh Uttarakhand
गगनदीप और किरनप्रीत ने की शादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

तहसील में विशेष विवाह अधिनियम डोईवाला के न्यायालय में गगनदीप सिंह सैनी और किरनप्रीत कौर का विवाह संपन्न हुआ। विशेष विवाह अधिनियम में लोग विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्च से बच जाते है। नवदंपति ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के गगनदीप सिंह सैनी और शेरगढ़ डोईवाला की किरनप्रीत कौर का विवाह तहसील में विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ। गगनदीप कनाडा में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


कुछ समय के लिए वह भारत आए हैं। उन्हें कोर्ट मैरिज करना उचित लगा। अधिवक्ता मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि यह विवाह विशेष विवाह अधिनियम के तहत कराया गया है, जो एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....UKSSSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं कीं स्थगित, एक मौसम के कारण रोकी, दूसरी पर याचिका दायर

उपजिलाधिकारी ने बताया कि विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपति ने मैती आंदोलन के तहत तहसील परिसर में आंवले का पौधा लगाया। इस दौरान अधिवक्ता संदीप जोशी, साहब सिंह, सुखविंदर कौर, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed