{"_id":"6161f9038ebc3e61f33ecf56","slug":"the-market-of-chaos-started-decorating-the-streets-rishikesh-news-drn392922374","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के नाम पर सड़कों पर सज रही दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के नाम पर सड़कों पर सज रही दुकानें
विज्ञापन
रेलवे रोड पर सड़क किनारे पसरा अतिक्रमण।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। त्योहारों के नाम शहर में दुकानें सड़कों पर सज रही हैं। इससे जहां सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो रहा है, वहीं राहगीर बीच रोड पर चलने को मजबूर हैं। बावजूद इसके पुलिस और नगर निगम प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
त्योहार का सीजन आते ही दुकानदार अपने दुकानों को सड़क की ओर आगे चार फीट सामान लगा रहे हैं। कुछ बाजारों केे छोड़ दिया जाए तो बाकी बाजारों में स्थिति बेकार है। रेलवे रोड पर कपड़े और पूजा के सामान की दुकानें चार-चार फीट आगे सड़क पर लग रही हैं। यही हाल क्षेत्र रोड का है, यहां पर साड़ी की दुकानें आधी सड़क पर लग रही हैं। घाट रोड पर दुकानों के आगे सड़कों दुकानें लगवाई जा रही हैं। यही हाल लाजपत राय रोड का है, यहां पर फर्नीचर अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें सड़क पर ही सज रही हैं। नालियों के बाद फुटपाथ पर कब्जा होने से राहगीर बीच सड़क पर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी किसी न किसी काम से इन बाजारों की ओर से जाते हैं, लेकिन सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
शहर में कई स्थानों सड़कों पर दुकानें लगने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। जल्द ही प्रशासन और पुलिस बल की मदद से शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
-गिरीश चंद्र गुणवंत, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश।