फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The joy of consecrating the temple is visible in the

Rishikesh News: रामलला के विराजमान होने की खुशी में सजा शहर

Sun, 21 Jan 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The joy of consecrating the temple is visible in the
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में देखते ही बनता है। शहर में सजावट की गई और विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




नगर में श्रीरामोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक अजय गुप्ता ने बताया कि उत्सव में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक बृजभूषण गैरोला शामिल होंगे। नगर चौक में रोशनी की गई है और हनुमान चालीसा और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। शोभायात्रा को बडी एलईडी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारियां हो रही है।
विज्ञापन


प्रेमनगर बाजार हंसूवाला स्थित प्राचीन खेडा मंदिर को अयोध्या में भगवान राम के विराजमान के उपलक्ष्य में पूरी तरह से भगवा रंग में रंग दिया गया है। मंदिर से जुड़े सत्यप्रकाश जायसवाल ने बताया कि सोमवार को मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लालतप्पड़ स्थित श्री वैष्णों माता मंदिर में सोमवार को विशेष पूजन अर्चना और सुंदर कांड पाठ आयोजित किया जा रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह ने बताया कि हवन यज्ञ आदि भी कराया जाएगा।

Iआस्था से जुड़कर मना रहे है प्राण प्रतिष्ठा समारोहI

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी नगर के आमजनों पर स्पष्ट झलक रही है। गली मोहल्लों में सजावट हो रही है। बाजारों में भगवान श्रीराम के चित्र, ध्वज और उनके चित्रों को ले रहे हैं। लोग तरह तरह से 22 जनवरी का दिन मनाने की तैयारियां में जुटे है।

परिवार के साथ भगवान श्रीराम का पूजन करने के अलावा सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन निर्वहन करने का संकल्प लेंगे। प्रभु श्रीराम को विशेष व्यंजनों से भोग लगाया जाएगा।





Iभगवान श्रीराम के अयोध्या में आसीन होने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युग बदल रहा है। हिंदू धर्म के महत्व को पूरी दुनिया मान रही है। कहा कि वह अपने घरों में विशेष सजावट करेंगी -अनीता गुप्ता

I

I
I

Iपांच शताब्दियों का वनवास 22 जनवरी को समाप्त हो रहा है। हमारे लिए गौरव का विषय यह है कि हम इसके साक्षी बन रहे है। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समूचे मोहल्ले में रोशनी करन का आह्वान किया गया है। विशेष प्रसाद से भगवान श्रीराम का भोग लगाएंगे। -ईश्वरचंद अग्रवालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed