Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Joy of Bhai Dooj, Infused with the Sweetness of Relationships

Rishikesh News: परंपरागत तरीके से मनाया गया भाई दूज का पर्व

Wed, 11 Nov 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Nov 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
The Joy of Bhai Dooj, Infused with the Sweetness of Relationships
घरों से लेकर गंगा घाटों और परमार्थ निकेतन तक दिखी भाई दूज की रौनक, ऋषिकुमारों को भी लगाया गया तिलक
विज्ञापन

ऋषिकेश। कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई दूज का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व पर गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और बाजारों में मिठाइयों की खरीदारी के लिए रौनक रही।

सुबह से ही घरों में पर्व की चहल-पहल रही। कई परिवारों ने मां गंगा के तट पर स्नान और पूजा-अर्चना की। मान्यता के अनुसार भाई दूज पर गंगा या यमुना स्नान का विशेष पुण्य मिलता है। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर ताजे गोले और पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी के लिए कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी पारंपरिक तरीके से भाई दूज मनाया। उन्होंने अपने भाई की कलाई पर कलावा बांधा और माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परमार्थ निकेतन में भी भाई दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। यहां परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व जीवन को श्रेष्ठ बनाने का संदेश देते हैं। युवाओं को आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिलक शुभता, शांति, समृद्धि और मंगलकामना का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed