Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Members of the International Cooperation Council participate in Ganga Aarti

Rishikesh News: अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के सदस्यों ने की गंगा आरती

Wed, 11 Nov 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Members of the International Cooperation Council participate in Ganga Aarti
ढालवाला। जानकी झूला के पास पूर्णानंद घाट पर आयोजित महिला गंगा आरती में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के 18 सदस्य शामिल हुए। इस दौरान सदस्यों ने मां गंगा की विशेष आरती उतारी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं परस्पर सहयोग की कामना की।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईजी एसएस कोठियाल ने कहा कि इस आयोजन से पूर्णानंद घाट आध्यात्मिक आभा से सराबोर हो गया है। उन्होंने बताया कि महिला गंगा आरती का मुख्य उद्देश्य पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और नदी स्वच्छता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी से मुलाकात की और महिला गंगा आरती की शुरुआत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आरती में परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट, अरुण शेखर बहुगुणा, रोहित कोछगांवे, अनिल सैनी, मंजू भट्ट, स्नेहलता भट्ट, सुभाषिनी, रश्मि शर्मा, साधना बहुगुणा, सरोज नौटियाल, प्रिया पाण्डेय, पल्लवी शुक्ला, डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, वंदना नेगी, गायत्री देवी, प्रमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed