फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The joint team tested the capability of the fire crew station

Rishikesh News: संयुक्त टीम ने फायर क्रू स्टेशन की क्षमता को परखा

Fri, 09 May 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
The joint team tested the capability of the fire crew station
जौलीग्रांट। भारत सरकार से आई टीम ने वन अधिकारियों के साथ थानो वन रेंज के अंतर्गत भोपालपानी फायर क्रू स्टेशन का निरीक्षण कर जंगलों को आग से बचाने के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी ली। संयुक्त टीम ने भोपाल पानी और थानो रेंज के अन्य पांच स्टेशनों में तैनात स्टॉफ, फायर वॉचर, सुरक्षा उपकरणों और रजिस्टर की जांच की। प्रभागीय वन अधिकारी ने टीम को ट्रैक्टर के साथ पानी के टैंकर को प्रेशर पाइप से जोड़कर करीब सौ मीटर की दूरी तक आग बुझाने के बारे में बताया। टीम ने सौ फुटी से लेकर भुईंया मंदिर तक जंगल का निरीक्षण किया। टीम ने वन क्षेत्र में बीस स्थानों पर वन्य जीवों के लिए बनाए गए तालाबों के अंदर से पत्ते हटाने व सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान एपीसीसीएफ वनाग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा, वन संरक्षक शिवालिक राजीव धीमान, भारत सरकार से नीलिमा धीमान शाह, उपप्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार, रेंजर एनएल डोभाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed