{"_id":"65cfbf1018074fe2950338e6","slug":"the-icu-center-built-in-sps-government-hospital-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-351715-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सरकारी अस्पताल का आईसीयू वार्ड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सरकारी अस्पताल का आईसीयू वार्ड बंद
विज्ञापन
Iचिकित्सकों की नियुक्ति होने से चारधाम यात्रा में यात्रियों को मिलेगी सुविधाI
चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव ऋषिकेश का एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में बना आईसीयू सेंटर बंद पड़ा है। अस्पताल प्रशासन इसका कारण चिकित्सकों की कमी बता रहा है। चिकित्सकों की नियुक्ति होने से चारधाम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई बार शासन स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है।
कोरोनाकाल में सरकारी अस्पताल में करीब 16 बेड का आईसीयू सेंटर तैयार हुआ था। वर्ष 2022 के बाद से इसका संचालन बंद पड़ा हुआ है। आईसीयू को 24 घंटे संचालित करने के लिए दो फिजिशियिन, दो एनस्थेटिक्स, चार एमबीबीएस चिकित्सक और आठ नर्सिंग अधिकारी की जरूरत है।
हाल में शासन स्तर से हुई नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती में सरकारी अस्पताल में करीब आठ नर्सिंग अधिकारी तो मिल गए हैं। लेकिन, अभी तक आईसीयू के संचालन के लिए चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है। आईसीयू सेंटर बंद होने से अस्पताल में रोजाना पांच से छह मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
I
I
I
I
Iआईसीयू सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सक की कमी है। इसके लिए कई बार शासन स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। शासन स्तर से ही चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। डॉ. पीएस चंदोला, सीएमएसI