फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Gurudwara manager and the people of the area protested against the closure of the U-turn.

Rishikesh News: गुरूद्वारा प्रबंधक और क्षेत्र के लोगों ने यू-टर्न बंद करने का किया विरोध

Mon, 13 Apr 2026 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
The Gurudwara manager and the people of the area protested against the closure of the U-turn.
जौलीग्रांट। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा शाहीदां सिंघा नुन्नावाला और क्षेत्र के लोगों ने देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारे के पास यू-टर्न को बंद करने का विरोध करते हुए क्षेत्रीय सांसद से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा शाहीदां सिंघा नुन्नावाला से जुड़े प्रबंधक और क्षेत्रीय लोगों ने क्षेत्रीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर कहा कि गुरुद्वारे में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है। गुरुद्वारे के समीप हाइवे पर यू-टर्न बंद करके करीब दो किलोमीटर दूर अंडरपास बनने से लोगों और श्रद्धालुओं को दो किलोमीटर दूर से घूमकर आना पड़ेगा। इससे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। सांसद ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभासद सुरेश सैनी, भाजपा नेता रामकिशन, कश्मीर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed