{"_id":"650bd4699ed6bfd2bb01a7b6","slug":"the-guest-houses-of-garhwal-mandal-vikas-nigam-located-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-249182-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जीएमवीएन के अतिथि गृह को लेकर पुनर्विचार करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जीएमवीएन के अतिथि गृह को लेकर पुनर्विचार करें सरकार
विज्ञापन
अतिथि गृह पीपीपी मोड पर दिए तो आंदोलन करेंगे कर्मचारी
थाली, प्लेट बजाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
रुदप्रयाग और श्रीनगर स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों को सरकार की ओर से पीपीपी मोड पर दिया जा रहा है। जिसके विरोध में संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने मुनिकीरेती स्थित पर्यटक आवास गृह में एक बैठक आयोजित की। जिसमें दोनों अतिथि गृहों को लेकर पुनर्विचार करने की मांग की गई। सरकार के विरोध थाली, प्लेट बजाकर प्रदर्शन किया।
बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, मैनेजर एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ बेंजवाल ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम हमेशा से ही अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर जनहित में कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से श्रीनगर गढ़वाल और रुदप्रयाग के अतिथि गृहों को पीपीपी मोड पर दिया जाने की प्रक्रिया चल रही है।
यदि पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड पर दिया गया तो कर्मचारी संघ इसका विरोध करेगा। बैठक के बाद अतिथि गृहों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में कर्मचारी संघ, कर्मचारी संगठन, मैनेजर एसोसिएशन, तीनों घटकों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया। जबकि जनपदों में एक- एक कोर्डिनेटर मनोनीत किए गए। बैठक में राजेश रमोला, आशीष उनियाल, सुशील पंवार, रणवीर रावत, ओमप्रकाश भट्ट, अजय कांत शर्मा, वलदेवराम टम्टा आदि मौजूद रहे।