फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The government did not take care of Asthapth

सरकार ने नहीं ली आस्थापथ की सुध

Sun, 12 Jun 2016 01:22 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 12 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
The government did not take care of Asthapth
आस्थापथ - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2013 में आई दैवीय आपदा के वक्त लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक तीर्थनगरी स्थित आस्थापथ क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त आस्थापथ की सरकार ने अब तक सुध नहीं ली है। आस्थापथ को बचाने के लिए सीटी ब्लाक बनाने को सिंचाई विभाग उपखंड ऋषिकेश के द्वारा भेजा गया करीब साढ़े दस करोड़ का प्रस्ताव शासन की फाइलों में कैद है। आस्थापथ का जीर्णोधार नही होने से बरसात में गंगा का जलस्तर बढ़ने और भूमि कटाव होने से भारी तबाही का डर लोगों को सता हो सकता है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग उपखंड अधिकारियों ने बताया कि साल 2013 में आई बाढ़ से त्रिवेणी घाट से बैराज तक करीब ढाई किलो मीटर का आस्थापथ क्षतिग्रस्त हो गया था। भीषण जलप्रलय के कारण आस्थापथ के बाउंड्रीवाल के नीचे भारी गड्ढे हो गए थे। उन्होंने 12 अक्टूबर 2015 को सिंचाई विभाग ऋषिकेश उपखंड ने सिंचाई विभाग देहरादून को 10 करोड़ 56 लाख 83 हजार का प्रस्ताव भेजा। जिसके बाद प्रस्ताव को टीएसी को भेजा गया। टेक्निकल ऑडिट सेल ने योजना वाली जगह का सर्वे किया।
विज्ञापन


सर्वे में यह बात सामने आई कि आस्थापथ के बाउंड्रीवाल के नीचे काफी गहरे गड्ढे हो गए और कई जगहों से आस्थापथ को बने ब्लाक क्षतिग्रस्त हैं। बता दें कि तीर्थनगरी में बना आस्थापथ के किनारे बसे त्रिवेणी घाट, कोलघाटी, वीरभद्र, बैराज, गैरोलानगर  भारी जनसंख्या वाला क्षेत्र है। इसके साथ ही आस्थापथ से राष्ट्रीय राजमार्ग हरिद्वार-देहरादून भी लगा है। बरसात के समय यही आस्थापथ बाढ़ से होने वाले कटाव को रोकता है। ऐसे में अगर समय रहते आस्थापथ के बचाव के लिए सीटी ब्लाक का निर्माण नही किया गया। तो उफनाई गंगा नदी के बाढ़ के पानी के आगे प्रशासन की लापरवाही जनमानस की जान की दुश्मन न बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जांच में पाया गया कि गंगा किनारे बने आस्थापथ के बाउंड्रीवाल के नीचे भारी गड्ढे हो गए हैं। हमारी ओर से विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही शासन से उक्त योजना के लिए बजट की मंजूरी मिलती है। जल्द ही आस्थापथ का जीर्णोधार किया जाएगा।
सीएम भट्ट, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed