फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The forest department has closed the internal roads built

Rishikesh News: वन विभाग ने रोका पार्क क्षेत्र में बनी सड़कों का रास्ता

Tue, 27 Feb 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The forest department has closed the internal roads built
Iलोहे के एंगल लगाकर बंद किया रास्ता, कैंप संचालकों को चेतावनीI
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज के रत्तापानी क्षेत्र में होटल और कैंप संचालकों की ओर से बनाई गई आंतरिक सड़कों को वन विभाग ने बंद कर दिया है। वन विभाग ने होटल और कैंप संचालकों को भविष्य में पार्क क्षेत्र के आंतरिक रास्तों पर सड़कों का निर्माण न करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पार्क नियमों का दरकिनार करने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की बात की है।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज के गरुड़चट्टी, रत्तापानी, फूलचट्टी आदि क्षेत्रों में होटल और कैंप संचालकों ने पार्क क्षेत्र में आंतरिक सड़कों का निर्माण किया है। पार्क क्षेत्र और बफर जोन होने के कारण इन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन




इस संबंध में अमर उजाला में 25 फरवरी के अंक में राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बन रही सड़क, पहुंच रही बिजली शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। पार्क प्रशासन की टीम ने रत्तापानी क्षेत्र में कई जगहों पर पार्क क्षेत्र में बनाई गई आंतरिक सड़कों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि वर्तमान समय में गौहरी रेंज के पार्क क्षेत्र में जहां-जहां होटल, कैंप संचालकों की ओर से आंतरिक सड़कों को निर्माण किया गया है, पार्क प्रशासन की टीम ने उन जगहों पर लोहे के एंगल लगाकर सड़क बंद कर दिए हैं। जिन सड़कों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई हैं, उनकी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उन सड़कों पर भी लोहे के एंगल लगाकर उन्हें बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed