{"_id":"650898977917d3bfd20360d5","slug":"the-forest-department-has-arrested-a-woman-for-hunting-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-247767-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चीतल का शिकार कर पका रहे थे मांस, महिला गिरफ्तार, पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चीतल का शिकार कर पका रहे थे मांस, महिला गिरफ्तार, पति फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की टीम ने रानीपोखरी के शांतिनगर में की छापामार कार्रवाई
चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का पति फरार है। दंपती चीतल का शिकार कर घर में उसका मांस पका रहे थे। वन विभाग ने घर में छापामार कार्रवाई की। घर से चीतल का कच्चा व पका हुआ मांस भी बरामद किया गया है। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।
रविवार की शाम वन विभाग को सूचना मिली कि बड़कोट वन रेंज से सटी हुई बस्ती शांतिनगर, रानीपोखरी में एक दंपती ने जंगल से चीतल का अवैध शिकार किया है। वन विभाग की टीम ने शांति नगर में छापेमारी की। टीम ने घर से साढ़े तीन किलो पका हुआ मांस और साढ़े बारह किलो कच्चा मांस बरामद किया।
वन विभाग की टीम ने इस मामले में आरोपी मीना (47) पत्नी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बबलू मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बड़कोट वन रेंजर धीरज रावत ने कहा कि दंपती द्वारा चीतल को जंगल में फंदा लगाकर मारा गया है। जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष के करीब थी।
विज्ञापन
जंगल और नदी के किनारे बसा है शांतिनगर
रानीपोखरी का शांतिनगर जाखन नदी और बड़कोट वन रेंज के किनारे बसा हुआ है। यहां कुछ लोग अवैध खनन और अवैध शिकार करते हैं। कुछ समय पहले ऋषिकेश प्रशासन ने यहां अवैध रूप से बसे लोगों को नोटिस भी दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार आरोपी बबलू कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर स्वीपर का कार्य करता था। वह झगड़ालू प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।