फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The festival of Lohri and Makar Sankranti was

Rishikesh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली श्रीराम की झांकी

Sat, 20 Jan 2024 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The festival of Lohri and Makar Sankranti was
Iआंगनबाड़ी केंद्रों पर परोसे गए गुलगुले और झंगोरे की झीलI
विज्ञापन


बाल विकास विभाग के जौलीग्रांट सेक्टर में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने श्री राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी निकालते हुए श्रीराम के भजन कीर्तन का आयोजन भी किया।

व्यंजनों पकोड़ी, गुलगुले, तिल की चटनी, झंगोरे की खीर, स्वाले, मंडवे की रोटी, खिचड़ी, रेवड़ी, मुंगफली, गजक आदि के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी में तीन से छह साल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस, रंगोली, भजन कीर्तन, पतंग उड़ाना, कविता आदि के कार्यक्रम किए।
विज्ञापन




सुपरवाइजर अनीता पटवाल ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक व्यजनों से बच्चों और महिलाओं को कुपोषण और कमजोरी से बचाया जा सकता है। कहा कि 22 जनवरी को सभी आंगनबाड़ी दीपोत्सव के रूप में मनाएंगी। कालूवाला प्रधान पंकज रावत, बड़ोवाला के ग्राम प्रधान सुधीर क्षेत्री ने कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक त्योहार का वैज्ञानिक आधार है। इस अवसर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी कोठियाल, विनीता, ऊमा, सीमा, लक्ष्मी, रजनी राणा, रजनी रावत, मीना, किरण, राधा, ऋतु, ऊषा, शांति, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iभोगपुर सेक्टर में भी हुए कार्यक्रमI

बाल विकास विभाग के भोगपुर सेक्टर के मादसी, भोगपुर, दुजियावाला आदि आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कार्यक्रम किए गए। सुपरवाइजर सालिता अग्रवाल ने पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही लोहे, तांबे, कांसे आदि के बर्तनों में खाने के महत्व बताए। इस अवसर पर ब्लॉक रिसोर्स राजेश डोभाल, सीआरसी शैलेंद्र रतूड़ी, ग्राम प्रधान संजीव नेगी, कनुप्रिया, संतोष देवी, संतोष, सुशीला, सुमित्रा, निशा, निधि, फरीदा ,राजकुमारी, निशा, पिंगला, कविता नीलम, नीमा आदि ने उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed