फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The fasting people cut the greenery, broke the fast by worshiping the girls

व्रती लोगों ने काटी हरियाली,कन्याओं का पूजन कर तोड़ा उपवास

Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The fasting people cut the greenery, broke the fast by worshiping the girls
चैत्रमास के नवरात्रे पर मठ मंदिर और घरों पर विधि विधान के साथ मां दुर्गा का आठवां स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। व्रती लोगों ने मठ मंदिर और घरों पर बोई गई हरियाली काटी। व्रतियों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर इच्छानुसार उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

शनिवार को तीर्थनगरी के मठ मंदिरों में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। घरों में लोगों ने आठवें दिन कन्याओं का पूजन किया। व्रती लोगों ने अपने घरों पर हरियाली काटकर नौ कन्याओं और एक लंगूर का पूजन कर उन्हें भोजन परोसा। इसमें उन्होंने कन्याओं को हलवा, खीर, पूरी, पकोड़ी और चना आदि खिलाया।
विज्ञापन

त्रिवेणीघाट पर आईटीबीपी के जवानों ने भी अष्टमी पर कन्याओं को भोजन परोसा। विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाने के बाद उन्होंने उन्हें श्रद्धानुसार उपहार भेंट किए। इस दौरान घाट पर कन्याओं की भीड़ उमड़ी। कन्या पूजन करने के बाद जवानों ने गंगा घाटों और तटों की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टमी पर मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। माता मणिमाई मंदिर, बालासुंदरी मंदिर, भद्रकाली मंदिर, नलोवाली देवी मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिरों में भजन कीर्तन और हवन यज्ञ आदि हुए। घरों में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को हलवा और पूरी खिलाई और उपहार वितरित किए। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed