फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The fair area has been divided into 23 sectors

Rishikesh News: सात जोन व 23 सेक्टर में बांटा गया है मेला क्षेत्र को

Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The fair area has been divided into 23 sectors
पंचक समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम से ही नीलकंठ मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी थी। गरुड़चट्टी नीलकंठ मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात से ही दोपहिया वाहन चलने लगे। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सात जोन और 23 सेक्टर में बांटा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद मोटर मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। जाम न लगे इसके लिए गरुड़चट्टी नीलकंठ मोटर मार्ग में रातभर पुलिस टीम कांवड़ियों की भीड़ को व्यवस्थित कर रही थी।
विज्ञापन

पीपलकोटी से नीलकंठ मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दोपहर साढ़े 12 बजे पीपलकोटी से दिउली इंटर कॉलेज मैदान पार्किंग की ओर कांवड़ियों को भेजा गया। दिउली इंटर कॉलेज में करीब दो हजार दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिउली से पैदल चलकर कोठार गांव के रास्ते कांवड़ यात्री नीलकंठ मंदिर पहुंच रहे हैं। नीलकंठ कांवड़ यात्रा में पहली बार खैरखाल तलाईं नीलकंठ मोटर मार्ग पर कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों को पार्क करवाने के लिए इंतजाम किया गया है। यहां भी दो हजार वाहन पार्क हो सकेंगे। इस पार्किंग स्थल से मंदिर की दूरी करीब दो किमी है। कांवड़ यात्री नीलकंठ मंदिर से वापसी में इसी मार्ग से खैरखाल पहुंचेंगे। शनिवार को नीलकंठ पीपलकोटी मार्ग पर लगने वाले जाम और वाहनों के बढ़ते दबाव में भी कमी आई।

मेला के नोडल अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि इस वर्ष मेला क्षेत्र को कुल सात जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। नीलकंठ क्षेत्र में कुल 814 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। कांवड़ मेले में चार राजपत्रित अधिकारी (पुलिस उपाधीक्षक), एसडीआरएफ, एटीएस, बीडीएस, जल पुलिस, आपदा राहत दल, अग्निशमन दल और अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed