फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   the existence of the crisis on bus

बस अड्डे के अस्तित्व पर फिर संकट

Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
the existence of the crisis on bus
बस स्‍टैड - फोटो : amar ujala

चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में संचालित रोडवेज बस अड्डे के अस्तित्व पर फिर संकट खड़ा हो गया है। गढ़वाल आयुक्त ने परिवहन निगम को दून रोड स्थित नवनिर्मित वर्कशॉप में बस अड्डा और वर्कशॉप 31 मार्च तक शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। वहीं, परिवहन निगम ने नवनिर्मित बस अड्डे में आधी-अधूरी तैयारी का हवाला देते हुए शिफ्टिंग के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है।

विज्ञापन


14 जुलाई 2011 से चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में पर्यटन विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत राज्य परिवहन निगम को रोडवेज बस अड्डा संचालित करने के लिए प्लेटफार्म और छह यात्री प्रतीक्षालय उपलब्ध कराए थे। इस बीच राज्य परिवहन निगम रोडवेज बस अड्डा और वर्कशॉप के लिए उपयुक्त जगह की तलाश में जुुटा रहा। वर्ष 2012 में निगम को दून रोड पर नटराज होटल से सटी वन भूमि हस्तांतरित हुई।
विज्ञापन


भूमि पर चहारदीवारी और टीन शेड का निर्माण कराया गया, लेकिन रोडवेज बस अड्डा शिफ्ट नहीं हुआ। वर्ष 2015 में गढ़वाल आयुक्त ने चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले परिवहन निगम को रोडवेज बस अड्डा खाली करने के निर्देश दिए। हालांकि, राजनैतिक और परिवहन कंपनियों के विरोध के चलते मामला टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 2016 में गढ़वाल आयुक्त सीएस नपच्याल ने परिवहन निगम को 31 मार्च तक चार धाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड से रोडवेज बस अड्डा, वर्कशॉप और यात्री प्रतीक्षालय खाली करने का निर्देश दिया है। रोडवेज सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त ने 18 मार्च को पत्र जारी किया है।

क्या है बस अड्डे का मामला
रोडवेज बस अड्डा पिछले कई दशकों से बंगाली मंदिर रोड पर संचालित हो रहा था। यह भूमि भूमि एक ट्रस्ट की थी। लिहाजा परिवहन निगम और ट्रस्ट के बीच भूमि विवाद चल रहा था। कोर्ट से ट्रस्ट के पक्ष में फैसला आने पर रोडवेज बस अड्डा खाली करना पड़ा। 14 जुलाई 2011 से रोडवेज बस अड्डा चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में शिफ्ट हुआ था। निगम अपनी जगह नहीं होने के कारण नगर पालिका को निर्धारित शुल्क अदा कर रहा है। रोडवेज सूत्रों के मुताबिक अपनी जगह पर शिफ्ट होने से अनावश्यक शुल्क बचेगा।


गढ़वाल आयुक्त का निर्देश पत्र के माध्यम से मिला है। दून रोड पर नटराज चौक से सटे नवनिर्मित बस अड्डे और वर्कशॉप में कुछ कार्य शेष रह गए हैं, जिन्हें पूरा कराया जा रहा है। एक दिन में तो नहीं, लेकिन 15 दिन के भीतर बस अड्डा और वर्कशॉप दून रोड पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।-दीपक जैन, महाप्रबंधक (संचालन) परिवहन निगम दून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed