फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The eviction team field stone

मैदान से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव

Tue, 26 Jul 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 26 Jul 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
The eviction team field stone
अ‌तिक्रमण्‍ा - फोटो : अमर उजाला

खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने पहुंची खेल विभाग और तहसील प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। टीम के साथ हाथापाई भी की गई। पथराव होने से टीम को कार्रवाई बीच में रोक बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


रायवाला बाजार स्थित खेल मैदान से अनाधिकृत कब्जे हटाने का खेल विभाग ने दो दिन पहले अल्टीमेटम दिया था। चेतावनी की समय सीमा समाप्त होने पर सोमवार को खेल विभाग और तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। खेल मैदान में जहां तहां संचालित खोखो, रेहड़ी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी चलने पर कब्जा करने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। जिस पर पुलिस और पीआरडी ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा, तभी एक खोखा संचालक चक्कर आने से जमीन पर गिर गया। इसे देख अतिक्रमण विरोधी टीम से उलझ गए। प्रशासनिक अधिकारियों से हाथापाई की और जेसीबी पर पथराव किया।
विज्ञापन


पथराव होने पर मौके पर भगदड़ मच गई। प्रशासनिक टीम के सदस्यों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। युवा कल्याण विभाग की ब्लाक अधिकारी विनीता नौटियाल ने फोन पर उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान को घटना की जानकारी दी।  उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के आदेश पर खोखा स्वामियों के लिए अग्रिम व्यवस्था नहीं होने तक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मांगी थी मोहलत
खेल मैदान पर कब्जा जमाने वाले खोखा संचालकों ने अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने के लिए तहसील प्रशासन से गुहार लगाई थी। बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मिला है, लेकिन लिखित सूचना नहीं होने के कारण प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई। कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री कार्यालय से अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने का आदेश आया तो प्रशासन बैकफुट पर आ गया।


इनकी सुनिए
संज्ञान में आया है कि खेल मैदान पर कब्जा करने वाले सभी हाईवे के विस्तारीकरण से प्रभावित हैं। हाईवे की जद में आने से जिनकी दुकानें टूट चूकी हैं। जिला पंचायत ने सभी को दुकान बनाकर देने का आश्वासन दिया है। अतिक्रमण विरोधी कांर्रवाई के बीच जिलाधिकारी के निर्देश अग्रिम व्यवस्था नहीं होने तक कार्रवाई नहीं की जाए। लिहाजा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी।
कुश्म चौहान, उपजिलाधिकारी, ऋषिकेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed