फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The elephant terror is not stopping in Gram Sabha

Rishikesh News: खेत में घुसकर धान की फसल को किया बर्बाद

Sun, 17 Sep 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The elephant terror is not stopping in Gram Sabha

विज्ञापन



खदरी खड़कमाफ में थमने का नाम नहीं ले रहा हाथी का आतंक

काश्तकारों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश



ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान रातभर जागकर खेतों में पहरा दे रहे हैं। उसके बावजूद भी हाथी खेतों प्रवेश कर काश्तकारों की धान की फसल को नष्ट कर रहा है। काश्तकारों ने वन विभाग से फसल सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाने की मांग की है।



बीते शुक्रवार रात खादर के किसान अपने खेतों में पहरा दे रहे थे। आधी रात को बारिश आ जाने के कारण काश्तकार वापस लौट गए। हाथी को भी जब खेत में किसी के न होने का आभास हुआ तो राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के समीप जंगल में छिपा हाथी खेतों में घुस आया और काश्तकारों की फसल नष्ट कर दी। शनिवार सुबह जब किसानों ने हाथी को देखा तो शोर मचाकर जंगल की ओर भगाया।
विज्ञापन


स्थानीय कृषक भगवान सिंह, राय सिंह ने कहा कि वनविभाग की ओर से फसल सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत शून्य नजर आ रही है। रात्रि गश्तदल का भी कहीं अता पता नहीं है। जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने बताया कि हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व के गोहरी रेंज से शाम ढलते ही गंगा पार करके खदरी की ओर प्रवेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वन विभाग की रात्रि गश्त न होने से काश्तकारों की फसल चौपट हो रही है। इससे कृषकों की आर्थिकी प्रभावित हो रही है। ऋषिकेश रेंज अधिकारी देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्तदल तैनात है। ग्रामीणों की सूचना पर गश्ती दल हाथी को भगाने के लिए पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed