फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The devotees broke their fast by offering prayers to the rising sun.

Rishikesh News: उगा हे सुरुज देव भेल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो...

Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
The devotees broke their fast by offering prayers to the rising sun.
योगनगरी में छठ पूजा की धूम रही। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पति और संतान की मंगलकामना की। छठ घाटों पर जबरदस्त भीड़ लगी रही। चारों ओर छठी मईया और सूर्य देवता के जयकारों की गूंज रही। भोजपुरी अभिनेता मनमोहन तिवारी ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया।
विज्ञापन


श्रद्धालु सुबह तीन बजे से ही छठ घाटों पर पहुंचने लगे। उन्होंने फल, फूल, गन्ना, गुड़, घी से बने ठेकुआ और चावल के आटे व गुड़ से बने भूसवा जैसे व्यंजनों के साथ पूजा-अर्चना की। शुक्रवार भोर से ही उग हो सूरज देव, भेल भिनसरवा....अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा हो... हर किसी की जुबां पर सुनाई दे रही थी। छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। पहाड़ से मैदान तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पूजा के लिए सुबह ऋषिकेश के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। व्रतियों ने सूर्य के उगने का इंतजार किया। इसके बाद सुबह सूर्य उदय होते ही अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट पर शंख, घंटी बजाकर आरती की गई और एक दूसरे को ठेकुआ का प्रसाद वितरित किया। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद खाकर 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया। ऋषिकेश में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। सभी घाटों पर सैकड़ों कार्यकर्ता तैनात हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भरत लाल, सचिव शिवचंद्र राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सह-सचिव दीपक कुमार प्रजापति, दीनानाथ कुशवाह, कोषाध्यक्ष आनंद प्रजापित, प्रचार मंत्री बृजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed