फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The design of Ranipokhari motor bridge will be rebuilt

दोबारा बनेगा रानीपोखरी मोटरपुल का डिजाइन

Fri, 03 Sep 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The design of Ranipokhari motor bridge will be rebuilt
रानीपोखरी स्थित जाखन नदी में बनाया गये वैक्लपिक मार्ग पर लोनिवि की ओर से लगाया गया ह्यूमपाइप। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रानीपोखरी में जाखन नदी के ऊपर बनने वाले मोटर पुल का दोबारा डिजाइन बनाया जाएगा। यह नक्शा कंसलटेंसी एजेंसी की ओर से बनाया जाना है। इस नक्शे को आईआईटी रुड़की प्रमाणित करेगा।
विज्ञापन

27 अगस्त को रानीपोखरी स्थित मोटरपुल के ढहने के बाद लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से पुल के स्थान को बदला गया है। लोनिवि एनएच डोईवाला के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि पहले पुराने मोटरपुल के नीचे की ओर नया मोटरपुल बनना था, लेकिन जमीन के हस्तांतरण को देखते हुए शासन ने पुराने मोटरपुल को ध्वस्त करने के बाद यहां नया मोटरपुल बनाने का निर्णय लिया है। इसलिए मोटरपुल का नया नक्शा बनाया जाएगा। इसे कंसलटेंसी एजेंसी बनाएगी। मोटरपुल के नक्शे को आईआईटी रुड़की के सिविल विभाग के विशेषज्ञों की ओर से प्रमाणित करने के बाद मोटरपुल का काम शुरू किया जाएगा। मोटरपुल के निर्माण को लेकर सर्वे के साथ ही मिट्टी की जांच का काम पूरा हो चुका है। मोटरपुल की साइट सेलेक्शन रिपोर्ट बना दी गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed