फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The demand for Western clothing is rising rapidly.

Rishikesh News: फैंसी लॉन्ग ड्रेस और शॉर्ट फ्रॉक की मांग बढ़ी

Fri, 24 Jul 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
The demand for Western clothing is rising rapidly.
फोटो
विज्ञापन

विदेशी पर्यटक भी कर रहे कोरियन टॉप की खरीदारी, 400 से 1200 रुपये तक उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के बाजारों में इन दिनों फैंसी लॉन्ग ड्रेस, शॉर्ट फ्रॉक और वेस्टर्न परिधानों की मांग तेजी से बढ़ रही है। युवतियां इन परिधानों को पार्टी वियर के साथ-साथ रोजमर्रा के पहनावे के लिए भी पसंद कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले नए डिजाइनों का असर स्थानीय बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। जयराम आश्रम मार्ग स्थित वस्त्र व्यापारी रोहित मेहरा ने बताया कि युवतियां शॉर्ट टॉप, वेस्टर्न शॉर्ट्स, लाइनिंग शर्ट और ट्रेंडी ड्रेस की खरीदारी कर रही हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई नया डिजाइन आते ही ग्राहक उसके फोटो मोबाइल में लेकर दुकानों पर पहुंच जाते हैं, जिसके चलते कई बार मांग पूरी करने के लिए विशेष ऑर्डर पर स्टॉक मंगवाना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापारी पवन शर्मा ने बताया कि चिकनकारी शॉर्ट शर्ट, नेटिंग टॉप और हैंडमेड क्रोशिया वर्क वाली कोरियन टॉप की भी अच्छी मांग है। विदेशी महिला पर्यटक भी कोरियन टॉप को काफी पसंद कर रही हैं। बाजार में 400 से 1200 रुपये तक की विभिन्न डिजाइनों की ड्रेस उपलब्ध हैं, जिससे हर बजट की युवतियां अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कॉटन की लॉन्ग और शॉर्ट ड्रेस, एथनिक को-ऑर्ड सेट, शॉर्ट फ्रॉक और विभिन्न रंगों के क्रॉप टॉप भी ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि आरामदायक और आकर्षक डिजाइन होने के कारण इन परिधानों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed