फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The committee was upset over not converting Bhulekh Lekhpal area into Ramnagar Danda Thano.

भूलेख लेखपाल क्षेत्र रामनगर डांडा थानो में परिवर्तित नहीं होने पर समिति खफा

Tue, 24 May 2022 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
The committee was upset over not converting Bhulekh Lekhpal area into Ramnagar Danda Thano.
ग्राम सुधार महिला और पुरुष विकास समिति ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चकचौबा कल्लूवाला के सभी भूलेख लेखपाल क्षेत्र रामनगर डांडा थानो में परिवर्तित करने की मांग की। कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद परिवर्तित नहीं होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम चक चौबा कल्लूवाला के सभी भूलेख लेखपाल क्षेत्र जौलीग्रांट से रामनगर डांडा थानो में परिवर्तित करने का आदेश जिलाधिकारी के करने बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हुई है। छह माह हो चुके हैं। स्थिति जस की तस बनी हुई है। समिति ने कहा कि यदि दस जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। कहा कि भूलेख लेखपाल क्षेत्र परिवर्तित घोषित नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष मुन्नी देवी बहुगुणा, वीरेंद्र सिंह कृषाली, पदम सिंह पंवार, जयपाल नेगी, अर्चना थपलियाल, धर्म सिंह कृषाली, राजपाल लेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वित्तीय साक्षरता का दिया प्रशिक्षण
आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनकी वर्कर्स की वित्तीय साक्षरता की ट्रेनिंग मंगलवार को संपन्न हो गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 334 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 310 हेल्पर ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग के अंतर्गत फाउंडेशन द्वारा डिजीटल बैंकिंग, धोखाधड़ी, बैंकिंग सेवाएं, बीमा का महत्व, सिबिल स्कोर, निवेश के प्रकार, भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। फाउंडेशन प्रशिक्षक बिशन रावत ने महिलाओं को डिजिटल कार्यों का प्रशिक्षण दिया। कंप्यूटर और ऑनलाइन से संबंधित प्राथमिक और जरूरी जानकारियां दी। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एसआरसीडब्ल्यू से सुप्रिया चांद, माया नेगी के अलावा ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed