{"_id":"6ad375425d2d2a936601d1fc","slug":"the-chandrabhaga-bridge-is-in-a-dilapidated-condition-threatening-an-accident-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-147789-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जर्जर हुआ चंद्रभागा पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जर्जर हुआ चंद्रभागा पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
Sat, 17 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
जर्जर हालत में चंद्रभागा पुल।संवाद
- लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल के अधीन है पुल
ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंद्रभागा पुल जर्जर हालत में है लेकिन विभागीय अधिकारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। पुल की मरम्मत बरसात के बाद कराई जानी थी लेकिन अब तक न तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और न ही मरम्मत का काम शुरू हुआ।
चंद्रभागा पुल की स्थिति यह है कि पुल के खंभों पर टिके स्प्रिंग जंग लगने से गल चुके हैं। इसके साथ ही सड़क पर बिछा डामर जगह-जगह से उखड़ गया है। ऐसे में पुल से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। चंद्रभागा पुल दो जनपदों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी पुल से होकर चारधाम यात्रा के साथ नीलकंठ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही भी होती है। इसके बावजूद पुल की बदहाल स्थिति पर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल के अधिकारियों ने बरसात के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुल की जर्जर हालत के बीच रात के समय पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। वहीं रेल विकास निगम लिमिटेड के निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री लेकर ट्रक भी पुल से आवाजाही करते हैं। ऐसे में पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से पुल की समुचित मरम्मत नहीं हुई है। विभाग की ओर से केवल गड्ढों पर पैचवर्क कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है जबकि पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट- चंद्रभागा पुल की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। ठेकेदार मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण करेंगे। कुंभ से पहले चंद्रभागा पुल से ब्रह्मपुरी तक सड़क का डामरीकरण भी किया जाएगा।-मनोज पंवार, सहायक अभियंता