फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The buyer of the Dashnami bag disappeared from the pilgrimage

तीर्थनगरी से गायब हुए दशनामी झोली के खरीदार

Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The buyer of the Dashnami bag disappeared from the pilgrimage
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दशनामी झोली के साथ बाबा सुरेश गिरी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम में विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी कम हो गई है। कोरोना के कारण बीते अप्रैल महीने से अब तक क्षेत्र में गिने-चुने पर्यटक ही ठहरे हुए हैं। विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी कम होने से लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों का कारोबार कछुए गति से चल रहा है। यही कारण है कि इन दिनों क्षेत्र में दशनामी झोली के खरीदार भी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

श्री पंचदशानंद जूना अखाड़ा हरिद्वार के सुरेश गिरी ने बताया कि वह कई वर्षों से हरिद्वार और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दशनामी झोली को बनाकर उसे बेचते हैं। उनकी इस झोली के खरीदार विदेशी पर्यटक ही होते हैं। विदेशी पर्यटक ही उन्हें इस झोली का उचित मूल्य देते हैं। जब से कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बाधित हुई हैं, तब से क्षेत्र में दशनामी झोली के खरीदार गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

क्या है दशनामी झोली
ऋषिकेश। सुरेश गिरी ने बताया कि कपड़े और ऊन की मदद से दशनामी झोली को बनाया जाता है। एक झोली को बनाने के लिए एक महीने से अधिक का समय लग जाता है। उस झोली की कीमत पांच से छह हजार रुपये होती है। कहा एक से दो हजार रुपये तक का खर्चा झोली को ही बनाने में लग जाता है। यह बहुत ही मजबूत और टिकाऊ झोली होती है, विदेशी पर्यटक ही इस झोली के खरीदार होते हैं। झोली के अलावा वह ऊन से कमर पट्टा, छोटा पर्स भी तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed