फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The bond of seven births was broken even before it was formed

बनने से पहले ही टूटा सात जन्मों का बंधन

Tue, 16 Nov 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The bond of seven births was broken even before it was formed
डोईवाला। शादी की रस्मों रिवाज को पूरा होने के बीच हुए विवाद में सात जन्मों का बंधन बनने से पहले टूट गया। शादी समारोह के बीच अचानक हुए विवाद हो गया। तूल पकड़ने पर मामला कोतवाली पहुंच गया। जहां बात नहीं बनने पर सहमति से दोनो पक्षों ने एक दूसरे से रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन

बीते रविवार को मेरठ उत्तर प्रदेश से एक परिवार अपने बेटी का विवाह डोईवाला के युवक से करने के लिए आया था। समारोह का आयोजन एक वेडिंग प्वांइट में किया गया था। बरात आने पर शादी की सभी रस्में और औपचारिकताओं को निभाया जा रहा था। लेकिन इसी बीच दोनो परिवारों के बीच कुछ विवाद शुरू हो गया। शुरू में रिश्तेदारों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया। जब मामले ने अधिक तूल पकड़ लिया तो एक पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। दोनो पक्षों ने आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिया। समझाने बुझाने के सभी प्रयास असफल होने पर दोनो पक्षों ने सहमति बनाते हुए आपसी संबंध समाप्त करने का फैसला कर लिया। जिससे सात जन्मों का बंधन बनने से पहले ही टूट गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि शादी के दौरान विवाद हो गया था। दोनो पक्षों ने आपस में संबंध विच्छेद कर लिए हैं। समझौता होने का शपथ पत्र कोतवाली में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed