{"_id":"5f19e3e48ebc3e63841b83d9","slug":"the-body-of-a-youth-immersed-in-the-ganges-recovered-from-the-barrage-reservoir-rishikesh-news-drn3509443122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे युवक का शव बैराज जलाशय से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे युवक का शव बैराज जलाशय से बरामद
विज्ञापन
बैराज जलाशय पर उतरती एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेेश। बीते 14 जुलाई को 72 सीढ़ी से गंगा में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने बैराज जलाशय से बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ ने शव को आईडीपीएल पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया है।
एसडीआरएफ के डीप डाइविंग प्रभारी एसआई कवींद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली पुलिस से सूचना मिली कि बैराज जलाशय में एक शव चैनल में फंसा है। सूचना पाकर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पहुंची और रोप के सहारे बैराज जलाशय में उतरी। टीम ने पानी के तेज बहाव से शव को बाहर निकालकर आईडीपीएल पुलिस को सौंपा। टीम में हेड कांस्टेबल रोशन कोठारी, मातबर सिंह, मनमोहन बर्तवाल, नीरज खंडूरी, दीपक बावड़ी शामिल रहे।
वहीं, चौकी इंचार्ज आईडीपीएल चिंतामणि मैठाणी ने शव की पहचान शुभम पुत्र धर्मपाल निवासी गली नंबर 19 चंद्रेश्वर नगर के रूप में कराई है। उक्त युवक 14 जुलाई को अपनी मंगेतर और अन्य साथियों के साथ 72 सीढ़ी स्थित गंगा घाट पहुंचा था। यहां पैर फिसलने से गंगा में गिर गया था और लहरों में खो गया था।