फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The atmosphere of student union elections has started

Rishikesh News: कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

Mon, 30 Oct 2023 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of student union elections has started
Iएबीवीपी व एनएसयूआई जैसे बड़े संगठनों ने अभी घोषित नहीं किए प्रत्याशीI
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि के प. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश व स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में छात्र संघ चुनाव का माहौल गरमाने लगा है। यहां सात नवंबर को छात्र संघ चुनाव होने हैं। हालांकि अभी तक एबीवीपी व एनएसयूआई जैसे बड़े संगठनों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है।



पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी है। परिसर में छात्र दिन भर अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी व रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन आदि कर रहे हैं। शहर के व्यस्ततम बाजारों में भी छात्र नेताओं के पोस्टरों की भरमार दिखने लगी है। परिसर के साथ ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने घर-घर जाकर प्रचार भी शुरू कर दिया है। वहीं विवि प्रशासन व कालेज प्रशासन भी छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर लिए गए हैं। दो नवंबर को छात्र संघ अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


I छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त कर लिए गए हैं। दो नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाएंगे। प्रो. एमस रावत निदेशक ऋषिकेश परिसर, प्रो. डीसी नैनवाल, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed