{"_id":"6a4d069d19592f3ed00e2941","slug":"the-arrival-of-the-monsoon-has-made-the-weather-pleasant-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-143498-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
Tue, 07 Jul 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा, जिससे भीषण गर्मी से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिली। लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों का दिन खुशनुमा बना दिया।
बारिश के बावजूद स्वर्गाश्रम क्षेत्र सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। कई पर्यटक गंगा घाटों पर मोबाइल फोन से मनमोहक दृश्य कैद करते और भीगते हुए सेल्फी लेते नजर आए। वहीं कुछ पर्यटक बरसाती पहनकर बाजारों में घूमते दिखाई दिए।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहा और सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। बारिश के बीच त्रिवेणी घाट, पूर्णानंद घाट, वानप्रस्थ घाट, परमार्थ निकेतन घाट, राधा घाट, काली घाट और गंगा लाइन घाट पर सुबह से शाम तक पर्यटकों की अच्छी खासी आवाजाही रही। मानसून की पहली बारिश ने तीर्थनगरी में लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई।