{"_id":"5733995a4f1c1b9141919df9","slug":"the-amount-of-fraud-extract-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर लाखों की रकम ऐंठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर लाखों की रकम ऐंठी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 May 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
भूमि विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों की रकम हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक दंपति पर 420 का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रापर्टी डीलिंग का कारोबार करने वाले दंपति पर पहले भी धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गीता बिष्ट पत्नी नरेंद्र निवासी गंगा नगर, ऋषिकेश ने दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2013 को उन्होंने कैनाल रोड गुमानीवाला निवासी हर्षमणि व्यास और उसकी पत्नी सविता व्यास से भूमि खरीदी थी। इसके एवज में सौदे में तय लाखों की धनराशि का भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन
बताया कि विक्रेता ने उनके नाम रजिस्ट्री और दाखिला खारिज भी करवा दिया। कुछ समय बाद भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे तो एक व्यक्ति ने भूमि पर अधिकार जताते हुए उन्हें भगा दिया। व्यास दंपति से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे। वहीं, ग्राम हडम चंबा टिहरी गढ़वाल निवासी सुनील कोठारी ने भी पुलिस को तहरीर देकर व्यास दंपति पर भूमि विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया कि वर्ष 2013 में हर्षमणि व्यास और उसकी पत्नी सविता से 170 गज भूमि छह लाख 29 हजार में खरीदी थी। कब्जा लेने गए तो उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अलग-अलग मामलों में व्यास दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।