फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The accused who ransacked the religious place arrested

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused who ransacked the religious place arrested
कोतवाली पुलिस ने आस्थापथ स्थित धार्मिक स्थल में में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हथौड़ा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

26 जून को वीरभद्र रोड गली नंबर तीन में आस्थापथ स्थित धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ हुई थी जिसका पता चलते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। तब मेयर अनीता ममगाईं और पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया था। पुलिस ने गुमानीवाला निवासी बुद्धि प्रकाश भट्ट की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया कि सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर आरोपी श्यामल यादव को भरत विहार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के नूरिया गांव का रहने वाला है। वहां यहां काले की ढाल पर रह रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने हथौड़ा भी बरामद किया है। आरोपी श्यामल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पीलीभीत से ऋषिकेश आया था। शादियों में वेटर का काम करता है। कई ठेकेदारों ने काम करने के बाद मेहनताना न देकर उसके साथ धोखा दिया। आरोपी ने बताया कि वह इससे अवसाद ग्रस्त हो गया। उसने आक्रोश में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed