{"_id":"612e88cd8ebc3eb6d97cf338","slug":"testing-of-kovid-investigation-decreased-in-yognagri-rishikesh-news-drn3890566101","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगनगरी में घटी कोविड-19 जांच की टेस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगनगरी में घटी कोविड-19 जांच की टेस्टिंग
विज्ञापन
ऋषिकेश। योगनगरी में कोविड-19 जांच की दर में इन दिनों 30 से 35 फीसद गिरावट आ गई है। बीते जुलाई तक मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश का कोविड-19 जांच की टेस्टिंग 24 सौ से ऊपर रहती थी। अब इन क्षेत्रों में टेस्टिंग केवल 1600 तक पहुंच रही है। प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट ने भी दस्तक दे दी है। इसको ध्यान में रखते हुए कोविड-19 जांच के सैंपल बढ़ने चाहिए थे। उसके बावजदू सैंपलों में गिरावट आ रही है।
योगनगरी में स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, मुख्यबाजार आदि जगहों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कोरोना संक्रणम की संभावित तीसरी लहर के प्रति या तो स्वास्थ्य विभाग लापरवाह हो गया है या फिर जनता के मन से कोरोना संक्रमण का भय समाप्त हो रहा है। जिसके चलते लोग बेपरवाह हो रहे हैं। नतीजन लोग मास्क पहनना, सेनेटाइज और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना ही भूल गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बीते 30 अगस्त की बात करें तो जन्माष्टमी के मौके पर मुनिकीरेती, ऋषिकेश के मठ मंदिरों में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। उमड़ती भीड़ में कोरोना की दहशत गायब दिखी।
मंगलवार को ऋषिकेश क्षेत्र में 853 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। मुनिकीरेती में 285 लोगों और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 470 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जबकि इन क्षेत्रों में प्रतिदिन हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। सैलानियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के बाद भी कोविड-19 जांच में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
कोट
प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिन लोगों के पास दोनों वैक्सीन का सर्टिफीकेट हैं, उसका सैंपल नहीं लिया जा रहा है। जिसके कारण सैंपलों में गिरावट आ रही है।
डॉ. राजीव कुमार, नोडल अधिकारी यमकेश्वर ब्लाक।