फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ten thousand rupees fine on four bussinessman

चार व्यापारियों पर 10-10 हजार अर्थदंड

Mon, 14 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 14 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
ten thousand rupees fine on four bussinessman

नगर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों और अनधिकृत पार्क वाहनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस का अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न व्यस्ततम बाजारों में दुकानों के बाहर सड़क तक फैलाए गए सामान के चलते चार दुकानदारों के साथ ही नो-एंट्री जोन में अनधिकृतरूप से खड़े बीस वाहनों के चालान काटे।

विज्ञापन


बताया गया कि इस दौरान करीब पचास हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। नगर में अतिक्रमणकारियों और मुख्य मार्गों, बाजारों में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का चालान अभियान रविवार को भी जारी रहा। बावजूद अतिक्रमणकारियों और वाहन चालकों की मनमानी थम नहीं रही।
विज्ञापन


सघन अभियान के तहत एसएसआई गजेंद्र बहुगुणा, त्रिवेेेणीघाट चौकी इंचार्ज आशीष गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड पर दून तिराहे से चंद्रभागा पुल तक, पुल से पुराना टिहरी बस अड्डा मायाकुंड मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, मुखर्जी मार्ग आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दुकानों का सामान सड़कों पर सजाने वाले व्यापारियों को पुलिस ने फटकार लगाई और सामान हटवाया। साथ ही इस दौरान चार दुकानों के 10-10 हजार के चालान काटे गए। अभियान के तहत विभिन्न व्यस्त मार्गों पर जगह-जगह अनधिकृतरूप से आड़े तिरछे खड़े वाहनों, लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे वाहनों के चालान काटे गए।

बताया गया कि इस दौरान 40 वाहनों पर करीब दस हजार से अधिक का अर्थदंड लगाया गया। पुलिस ने व्यापारियों और वाहन चालकों को हिदायत भी दी। बताया गया कि एसएसपी दून के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान व्यवस्था में सुधार होने तक जारी रहेगा।


टीएसआई को लगाई फटकार
नो-एंट्री जोन में निर्धारित समय से इतर जगह-जगह खड़े वाहनों, लोडिंग अनलोडिंग करा रहे वाहनों को देखकर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने टीएसआई सत्येंद्र त्यागी को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। उनका कहना था कि माल वाहनों के नगर में प्रवेश के लिए समय निश्चित किया गया है।


बावजूद निर्धारित समय से इतर माल वाहन व्यस्त बाजारों में घुस रहे हैं, लोडिंग अनलोडिंग की जा रही है, जिससे लगने वाले जाम से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके बाद इस बाबत टीएसआई त्यागी ने नगर में जगह-जगह नाकों पर तैनात होमगार्डों को इस बाबत हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed