फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Temporary registration of pilgrims staying in Rishikesh for several days will be done even today

Rishikesh News: ऋषिकेश में कई दिनों से रुके तीर्थयात्रियों का आज भी होगा अस्थायी पंजीकरण

Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Temporary registration of pilgrims staying in Rishikesh for several days will be done even today
यात्रा पंजीकरण के लिए कई दिनों से ऋषिकेश में रुके यात्रियों का शनिवार को (आज) भी अस्थायी पंजीकरण किया जाएगा। बता दें कि पंजीकरण का इंतजार कर रहे तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर अलग-अलग राज्यों से आए तीर्थयात्री ट्रांजिट कैंप में 10-12 दिन पंजीकरण का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से अस्थाई पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को 996 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया था। वे सभी शुक्रवार को चारधाम की यात्रा पर रवाना हुए। अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। ये यात्री अपने आधार कार्ड, यात्रियों का विवरण, ग्रुप लीडर का नाम लिखकर पंजीकरण कार्यालय में फॉर्म भरकर जमा कर रहे हैं। इसी के माध्यम से यात्रियों का अस्थायी पंजीकरण किया जा रहा है। कहा कि शुक्रवार को एक हजार तीर्थयात्रियों का अस्थायी पंजीकरण किया गया। शनिवार को भी एक हजार तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। इससे ऋषिकेश में रुके तीर्थयात्रियों के बैकलॉग में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed