{"_id":"612a8f728ebc3eca822395de","slug":"tehsildar-took-stock-of-the-damage-caused-by-rain-rishikesh-news-drn388794010","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुए नुकसान का तहसीलदार ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुए नुकसान का तहसीलदार ने लिया जायजा
विज्ञापन
रायवाला के खांड गांव में टूटी जंगल सुरक्षा दीवार का जायजा लेतीं तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला। बारिश के कारण रायवाला, प्रतीतनगर, हरिपुरकलां आदि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश से हुए नुकसान का तहसीलदार ने जायजा लिया। बारिश के कारण सौंग नदी, सुसवा नदी के साथ ही हरिपुरकलां की सूखी नदी भी ऊफान पर आ गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने नुकसान का जायजा लिया। खांडगांव राजाजी टाइगर रिजर्व की सुरक्षा दीवार भी टूट गई। ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनै ने बताया कि हाईवे निर्माण में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के चलते गांव के नंबर दो में कई घरों में जलभराव की स्थिति बन गई। तहसीलदार ने प्रतीतनगर की बोक्सा बस्ती क्षेत्र में घरों में जलभराव के नुकसान का जायजा लिया।
माजरी में जाखन नदी ने किया भू कटाव
डोईवाला। लगातार बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। माजरी ग्रांट में जाखन नदी ने भू कटाव किया है। बारिश के कारण सड़क का कटाव हो गया है। बारिश के चलते तहसील प्रशासन एलर्ट होकर काम कर रहा है। माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि बारिश के कारण शिव कॉलोनी से शेरगढ़ जाने वाली सड़क का कटाव हो गया है। नदी किनारे कई बीघा कृषि भूमि का कटाव हुआ है। बताया कि नदी किनारे एक पोल्ट्री फार्म भी कटाव की जद में आया है। वहीं, मारखम ग्रांट बुल्लावाला क्षेत्र में एक कच्चा घर ढहने की जानकारी मिली है। तहसील प्रशासन भी खास अलर्ट होकर काम कर रहा है। टीमों को क्षेत्र में सक्रिय रखा जा रहा है।