{"_id":"68128b9c8d0e7ec7df0925d6","slug":"tehsil-team-busy-investigating-panchayat-land-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-678562-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पंचायती भूमि की जांच में जुटी तहसील की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पंचायती भूमि की जांच में जुटी तहसील की टीम
Thu, 01 May 2025 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 01 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायवाला ग्राम प्रशासक सागर गिरी की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम ने रायवाला ग्राम सभा में सुसवा नदी के पास खेल मैदान की भूमि की नाप जोख शुरू कर दी है। बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम रायवाला पहुंची, जहां कानूनगो सुनील सैनी और पटवारी सुधीर सैनी ने भूमि की नाप जोख की। कानूनगो सुनील सैनी ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी ने उक्त भूमि की जांच के निर्देश दिए हैं। आज उक्त भूमि की पैमाइश की गई है। उन्होंने बताया कि भूमि गोहरी माफी और रायवाला ग्राम पंचायत की सीमा से जुड़ी है। बृहस्पतिवार को गोहरीमाफी ग्राम पंचायत की भूमि की नाप जोख की जाएगी। जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।