{"_id":"57c73c644f1c1b376e2cb62a","slug":"teej-festival-was-the-boom-in-raiwala-hritalika","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला में हरितालिका तीज उत्सव की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला में हरितालिका तीज उत्सव की रही धूम
rishikesh
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
हरितालिका तीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली महिलाओं की पहल पर रायवाला मे हरितालिका तीज उत्सव की धूम रही। नेपाली लोक गायिका सरोज बिराई और पार्वती भुजैल ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। तीज उत्सव में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। उत्सव नेपाली वेशभूषा और परंपरा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
हरितालिका तीज उत्सव समिति की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में 10 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि तीज उत्सव भाईचारे का संदेश देता है। इस तरह के आयोजन में जागृति लाने का काम करते हैं। लोक गायिका सरोज बिराई और पार्वती भुजैल ने तीज को लहर आयो, माई ती ने बुलाको की शानदार प्रस्तुतिया देकश दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
आयोजन समिति की अध्यक्ष अल्का क्षेत्री ने तीज उत्सव के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस मौके पर सरस्वती अधिकारी, देवकी सुवेदी, कलावती थापा, गोरखाली समाज सुधार के अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर थापा, खेम बहादुर शाही, राधा रमन, सूरत क्षेत्री व रवि राणा आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन