{"_id":"60edf1908ebc3e1afd219480","slug":"teachers-celebrated-harela-festival-in-parmarth-niketan-rishikesh-news-drn3843740102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने परमार्थ निकेतन में मनाया हरेला पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने परमार्थ निकेतन में मनाया हरेला पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में ऋषिकेश शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने हरेला पर्व मनाया। स्वामी चिदानंद सरस्वती और राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने पौधरोपण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पांच-पांच फलदार पौधे सभी को भेंट किए।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है जिसके पास नैसर्गिक सौंदर्य का अपार भंडार है। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला हमारा प्रदेश सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व श्रावण माह के संक्रांति को मनाया जाता है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। जब पृथ्वी पर पेड़ होंगे, तभी पानी होगा, पानी है तो जीवन है, और जीवन है तो दुनिया है। इसलिए हरेला मनाएं, हरियाली लाएं, खुशहाली पाएं। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने पेड़ों का महत्व समझाया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विमला रावत, अनीता पयाल, राजेंद्र प्रसाद त्यागी, खालिद अहमद, रचना अग्रवाल, अहमद अंसारी, देवेंद्र, अनीता, ममता गौड़, प्रमिला देवरानी, गंभीर सिंह तड़ियाल, शांति, अनीता उनियाल, वीरेंद्र कुमार शर्मा, विजय लक्ष्मी असवाल, मदन मोहन उप्रेती, प्रेम सिंह चौधरी, यासिर शाबरी, लक्ष्मी, सुषमा आदि थे।